Sheohar News: मनरेगा प्रदर्शन खराब होने पर पंचायत रोजगार सेवक का अनुबंध रद्द

Published by : Purushottam Kumar Updated At : 16 May 2026 3:47 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Sheohar News: मनरेगा योजना में खराब प्रदर्शन और अधिकारियों के आदेश की अनदेखी करने पर रोहुआ पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक की संविदा समाप्त कर दी गई. जिला प्रशासन ने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

 Sheohar News: जिले में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले पंचायत रोजगार सेवक पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. लगातार खराब प्रदर्शन, बैठक से अनुपस्थिति और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप में रोहुआ पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक राम लोचन कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई है.

मनरेगा के कई मानकों पर रहा खराब प्रदर्शन

जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, मनरेगा योजना के तहत ई-केवाईसी, एससी-एसटी मैनडे, योजनाओं की पूर्णता, 100 दिन का रोजगार, समय पर भुगतान और मैनडे जनरेशन जैसे कई प्रदर्शन सूचकांकों पर पंचायत का प्रदर्शन लगातार कमजोर पाया गया.

 कई बार निर्देश के बाद भी नहीं हुआ सुधार

निदेशक (एनईपी) और उप विकास आयुक्त की ओर से पंचायत रोजगार सेवक राम लोचन कुमार को कई बार आवश्यक प्रगति करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. आरोप है कि वह अपने पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित भी नहीं रहते थे.

 समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे, जवाब भी नहीं दिया

प्रशासन ने बताया कि जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहने, स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने और वरीय अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना करने के कारण यह कार्रवाई की गई. कार्यक्रम पदाधिकारी डुमरी कटसरी की अनुशंसा पर उप विकास आयुक्त मेधावी ने विभागीय नियमों के तहत उनकी संविदा समाप्त कर दी.

 लापरवाह कर्मियों पर आगे भी होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों को चिन्हित कर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. प्रशासन ने सभी कर्मियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जवाबदेही सुनिश्चित करने का संदेश दिया है.

शिवहर से मनीषनंदन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन