शिवहर मंडल कारा पहुंचे डीएलएसए सचिव, सुनीं बंदियों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News mandal-jail-inspection-dlsa-secretary-free-legal-aid-prisoners

शिवहर मंडल कारा पहुंचे डीएलएसए सचिव

Sheohar News: शिवहर मंडल कारा के निरीक्षण के दौरान डीएलएसए सचिव ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और निःशुल्क कानूनी सहायता का भरोसा दिया. जेल प्रशासन को साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने और सजायाफ्ता बंदियों की अपील समय पर दाखिल कराने के निर्देश दिए गए. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर मंडल कारा का शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से निरीक्षण किया गया. इस दौरान जेल में बंद कैदियों की स्थिति, उन्हें मिलने वाली कानूनी सहायता और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया.

बंदियों से मिलकर जानी समस्याएं

डीएलएसए के सचिव सह न्यायिक पदाधिकारी ललन कुमार रजक ने बताया कि यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष दीपक कुमार के निर्देश पर किया गया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों का दौरा किया और बंदियों से बातचीत कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली.

284 बंदी हैं मंडल कारा में

कारा प्रशासन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में शिवहर मंडल कारा में कुल 284 बंदी हैं. इनमें 276 पुरुष और 8 महिला बंदी शामिल हैं. निरीक्षण के दौरान जेल में उपलब्ध सुविधाओं और बंदियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई.

निःशुल्क कानूनी सहायता का भरोसा

डीएलएसए सचिव ने कहा कि जिन बंदियों के पास निजी अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए पैनल अधिवक्ता और लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस) के माध्यम से मदद दी जाएगी.

स्वास्थ्य और भोजन व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. साथ ही सजायाफ्ता बंदियों की अपील समय पर उच्च न्यायालय या संबंधित अदालत में दाखिल कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि कोई भी बंदी कानूनी अधिकारों से वंचित न रहे.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन