शिवहर: कोठिया गांव में देर रात तीन घरों से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News kothiya village three houses theft

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान

Sheohar News: शिवहर के कोठिया गांव में देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ग्रामीण सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव का है, जहां देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

देर रात तीन घरों में चोरी

जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात गांव के तीन अलग-अलग घरों में घुसकर नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान में जुट गई है.

बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में जिले में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. चोरी और अन्य वारदातों की वजह से लोग डरे हुए हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन