शिवहर: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, एसी-कूलर और पंखों की बढ़ी डिमांड

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News heatwave-boosts-ac-cooler-fan-sales-electronic-market

प्रतीकात्मक फोटो

Sheohar News: शिवहर में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बढ़ते तापमान का असर इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर भी दिख रहा है, जहां एसी, कूलर, पंखा और फ्रिज की बिक्री में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर में जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार सुबह से ही तेज धूप और उमस भरे मौसम ने जनजीवन को प्रभावित किया. स्थिति यह है कि सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण बाजार से लेकर घरों तक हर जगह गर्मी की चर्चा हो रही है. वहीं, इस भीषण गर्मी का असर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है.

गर्मी बढ़ी तो इलेक्ट्रॉनिक बाजार में आई रौनक

भीषण गर्मी के कारण एसी, कूलर, पंखा और फ्रिज की मांग अचानक बढ़ गई है. शहर के इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार गर्मी से राहत देने वाले उपकरण खरीद रहे हैं.

सुबह से खुल रही दुकानें

गर्मी को देखते हुए कई दुकानदार सामान्य दिनों की तुलना में सुबह जल्दी दुकानें खोल रहे हैं. उनका कहना है कि दोपहर की तेज धूप से बचने के लिए ग्राहक सुबह के समय ही खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं. इससे बिक्री में भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है.

आसान किस्तों का भी मिल रहा लाभ

दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर भी दे रहे हैं. नकद भुगतान पर विशेष छूट के साथ-साथ आसान किस्तों पर एसी, कूलर, फ्रिज और पंखे उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जिन लोगों के लिए एकमुश्त भुगतान करना संभव नहीं है, वे फाइनेंस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं.

बढ़ते तापमान ने बदली खरीदारी की प्राथमिकता

व्यापारियों का कहना है कि मौसम की मार के बीच लोग अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं. गर्मी से राहत पाने की जरूरत ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन