Sheohar: कपड़ा दुकानदार के बेटे का बिहार अंडर-20 फुटबॉल टीम में सेलेक्शन, सनी गोल्ड को मिली जर्सी

Published by :Aniket Kumar
Published at :06 May 2026 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
Sheohar News footballer sunny gold selected for bihar under 20 national championship

बिहार अंडर-20 फुटबॉल टीम में सेलेक्टेड सनी गोल्ड

Sheohar News: शिवहर के सनी गोल्ड का चयन अंडर-20 ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में हुआ है. एक साधारण परिवार से आने वाले सनी की 6 साल की मेहनत रंग लाई है. वे 9 मई से छत्तीसगढ़ में खेलेंगे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: बिहार के सबसे छोटे जिले शिवहर के एक साधारण परिवार के बेटे ने अपनी प्रतिभा के दम पर खेल जगत में जिले का मान बढ़ाया है. शिवहर के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी सनी गोल्ड का चयन अंडर-20 स्वामी विवेकानंद ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में हुआ है. यह उपलब्धि सनी की लगातार 6 वर्षों की कड़ी मेहनत, अटूट समर्पण और संघर्ष का मीठा परिणाम है.

ट्रायल और प्रशिक्षण शिविर में दिखाया दम

इस चैंपियनशिप के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन नवादा जिले में किया गया था. ट्रायल में सफल होने के बाद सनी को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 8 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का मौका मिला. इस कैंप में अपने बेहतरीन खेल कौशल और फिटनेस का प्रदर्शन करते हुए सनी ने अंतिम टीम में अपनी जगह पक्की की.

साधारण परिवार से आने वाले सनी ने पेश की मिसाल

शिवहर नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 के निवासी रमाकांत गुप्ता के पुत्र सनी गोल्ड एक बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. उनके परिवार की कपड़ों की एक छोटी सी दुकान है. सीमित संसाधनों और सुविधाओं के अभाव के बावजूद सनी ने हार नहीं मानी और पिछले 6 सालों से मैदान पर पसीना बहाते रहे. उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे बुलंद हों, तो छोटी जगह से निकलकर भी आसमान छुआ जा सकता है.

9 मई से छत्तीसगढ़ में होगा मुकाबला

सनी गोल्ड अब बिहार की टीम की ओर से आगामी नेशनल चैंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएंगे. यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहा है, जहां बिहार का पहला मुकाबला 9 मई से शुरू होगा. सनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे शिवहर जिले और बिहार राज्य में खुशी व गर्व का माहौल है. खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि सनी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे.

शिवहर से मनीष नंदन की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन