शिवहर: झुग्गी बस्तियों में पहुंची अग्निशमन टीम, महिलाओं को गैस सिलेंडर सुरक्षा का प्रशिक्षण

Published by : Aniket Kumar Updated At : 22 May 2026 10:40 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Sheohar News: शिवहर में बढ़ती गर्मी और आग की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है. अग्निशमन विभाग ने गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर मॉक ड्रिल की और लोगों को आग से बचाव के जरूरी उपायों की जानकारी दी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले में बढ़ती गर्मी और तेज पछुआ हवा को देखते हुए आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क हो गया है. डीएम प्रतिभा रानी के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमालय की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को आग से बचाव के तरीके समझा रही है. गुरुवार को विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मॉक ड्रिल के जरिए आग लगने की स्थिति में तुरंत बचाव के उपाय बताए गए.

गांवों में पहुंची अग्निशमन टीम

अग्निशमन विभाग की टीम ने विशुनपुर मानसिंह और परसौनी के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाया. यहां लोगों को बताया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय किस तरह तुरंत स्थिति पर काबू पाया जा सकता है. टीम ने मौके पर मॉक ड्रिल कर ग्रामीणों को आग बुझाने की प्रक्रिया भी समझाई.

सिखाया गैस सिलेंडर की आग बुझाने का तरीका

अभियान के दौरान पृथ्वी और फूल जीविका समूह की महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया. महिलाओं को बताया गया कि छोटी-सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है. साथ ही गैस उपयोग के दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी गई.

सुबह-शाम खाना बनाने को लेकर जारी की गई अपील

अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज गर्मी और लू के दौरान सुबह 9 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही खाना बनाएं. इसके अलावा घरों में पानी और बालू की व्यवस्था रखने तथा रात में गैस रेगुलेटर बंद करने की सलाह दी गई है.

आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

किसी भी अग्निकांड की स्थिति में तुरंत मदद के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. लोगों से अपील की गई है कि आग लगने पर तुरंत 101, 112 या 06222-257009 नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन