बाढ़ से निपटने को तैयार शिवहर, डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News Dm monsoon flood preparedness instructions relief camps

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheohar News: डीएम प्रतिभा रानी ने मानसून और बाढ़ से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।.राहत शिविर, तटबंध सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को सख्त आदेश दिए गए हैं ताकि आपदा में राहत मिल सके. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने सभी संबंधित विभागों को समय पर हर जरूरी काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और अन्य व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभागों को आपदा प्रबंधन से जुड़े काम तेजी से पूरे करने को कहा गया है.

राहत शिविर और नावों की व्यवस्था जल्द पूरी करने का निर्देश

डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को राहत शिविरों और कम्युनिटी किचन के लिए नावों का एग्रीमेंट जल्द पूरा करने को कहा है. साथ ही सभी बाढ़ राहत शिविरों का भौतिक सत्यापन करने और लाभार्थियों की सूची को आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके.

तटबंधों की सुरक्षा पर युद्ध स्तर पर काम का आदेश

बैठक में बागमती प्रमंडल (शिवहर/सीतामढ़ी) को तटबंधों की सुरक्षा से जुड़े कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. डीएम ने कहा कि बाढ़ के दौरान किसी भी तरह की क्षति न हो, इसके लिए तटबंधों की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए.

स्वास्थ्य और दवा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

सिविल सर्जन को सभी राहत शिविरों में मेडिकल टीम तैनात करने और पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है. ताकि आपात स्थिति में लोगों को तुरंत इलाज मिल सके और किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या न बढ़े.

बिजली, सड़क और पानी की व्यवस्था पर फोकस

विद्युत विभाग को राहत शिविरों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और तटबंधों से खतरनाक तार व पोल हटाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं ग्रामीण कार्य विभाग को एक सप्ताह के भीतर मुख्य सड़कों, पुल और पुलियों की सफाई पूरी करने को कहा गया है. पीएचईडी को खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन