Sheohar: ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ने छात्राओं को सकारात्मक सोच का पढ़ाया पाठ, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रतीकात्मक फोटो
Sheohar News: शिवहर के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्राओं को सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार, राजयोग मेडिटेशन और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में ध्यान अभ्यास भी कराया गया. पढे़ं पूरी खबर…
शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट
Sheohar News: शिवहर के प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के बीच नैतिक और आध्यात्मिक जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर शाखा की ओर से हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे.
राजयोग मेडिटेशन से मजबूत होगी इच्छाशक्ति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की संचालिका बहन बीके भारती ने कहा कि जीवन में असली खुशी अच्छे संस्कार, आत्म-सम्मान और सकारात्मक सोच से मिलती है. उन्होंने छात्राओं को राजयोग मेडिटेशन के फायदे बताते हुए कहा कि इससे मानसिक शक्ति और इच्छाशक्ति मजबूत होती है, जिससे बच्चे हर तरह की बुराइयों और नशे से दूर रह सकते हैं.
छात्राओं को कराया ध्यान अभ्यास
बीके भारती ने छात्राओं को ध्यान अभ्यास भी कराया. उन्होंने कहा कि आज के दौर में तनाव और साथियों के दबाव के कारण युवा गलत रास्ते पर चले जाते हैं, लेकिन राजयोग मेडिटेशन मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. उन्होंने छात्राओं से अपने अंदर शांति, प्रेम और पवित्रता जैसे गुण विकसित करने की अपील की.
नशे से दूर रहने की दी सलाह
विद्यालय के प्राचार्य दीपक सिंह ने कहा कि छात्राएं खुद बुराइयों से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त जीवन के लिए जागरूक करें. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है.
शिक्षक और छात्राएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय शिवहर शाखा के भाई उमेश नंदन सिंह, चंदेश्वर भाई, अमर कुमार भाई समेत विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं. सभी ने छात्राओं को बेहतर जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










