शिवहर: अदौरी पंचायत के किसानों का वेरिफिकेशन पूरा, 301 किसानों को मिलेगी सहायता राशि

प्रतीकात्मक फोटो
Sheohar News: शिवहर में बिहार राज्य फसल सहायता योजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई. अदौरी पंचायत के 331 किसानों में 301 को सहायता राशि के लिए योग्य पाया गया. जिलाधिकारी ने ऑनलाइन डेटा भेजकर जल्द भुगतान प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. पढे़ं पूरी खबर…
शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट
Sheohar News: शिवहर में बिहार राज्य फसल सहायता योजना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में रबी मौसम 2024-25 के तहत किसानों के आवेदन और सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई.
अदौरी पंचायत में पूरा हुआ सत्यापन
बैठक में जानकारी दी गई कि पुरनहिया प्रखंड की अदौरी पंचायत में कुल 331 किसानों का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है. क्षेत्रीय सत्यापनकर्ताओं ने सभी आवेदनों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की है.
301 किसान पाए गए योग्य
सत्यापन के दौरान 331 किसानों में से 301 किसान सहायता राशि के लिए योग्य पाए गए. वहीं 30 किसानों का रकबा शून्य मिलने के कारण उन्हें योजना के लाभ से बाहर रखा गया है.
ऑनलाइन पोर्टल पर भेजा जाएगा डेटा
जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि योग्य किसानों का पूरा डेटा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सहकारिता विभाग को भेजा जाए, ताकि जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो सके.
किसानों को समय पर सहायता देने पर जोर
बैठक में डीएम ने कहा कि फसल सहायता योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा या नुकसान की स्थिति में किसानों को राहत पहुंचाना है. इसलिए सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी बनाए रखना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










