शिवहर: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई बकरीद, नमाज के बाद देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News Bakrid festival celebration eid ul adha namaz police security

नमाज अदा करते नमाजी

Sheohar News: जिले में बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया. ईदगाहों में नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई. सुरक्षा को लेकर डीएम और एसपी के निर्देश पर पुलिस बल मुस्तैद रहा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: जिले में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया. इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने भी नमाजियों से मुलाकात कर उन्हें बकरीद की मुबारकबाद दी. सुबह से ही शहर समेत जिले के सभी प्रखंडों में मुस्लिम समाज के लोग नए-नए परिधानों में सज-धजकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर रुख करने लगे थे.

जामा मस्जिद के इमाम ने अदा कराई नमाज, दिया इंसानियत का संदेश

शहर के पिपराही रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मुख्य ईदगाह पर सुबह 8 बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल कयूम अंसारी ने बकरीद की विशेष नमाज अदा कराई. नमाज के बाद इमाम ने तकरीर में कहा कि कुर्बानी का असली मायने खुदा को राजी करना है. उन्होंने संदेश दिया कि बेहतरीन इंसान वही है जो किसी को तकलीफ न पहुंचाए और दूसरों के काम आए. हमें दिखावे से बचकर गरीबों के प्रति हमदर्दी रखनी चाहिए. नमाज मुकम्मल होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और फिर कुर्बानी व दावतों का दौर शुरू हुआ.

डीएम-एसपी के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चौकस दिखा प्रशासन

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहा. एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनुशील कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे. संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी. वहीं नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह और सीओ पल्लवी ठाकुर ने भी शहर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन