शिवहर: फतेहपुर के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन रेफर

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 31 May 2026 7:29 PM

विज्ञापन

फतेहपुर के पास सड़क हादसा

शिवहर के फतेहपुर गांव के पास एनएच-227 पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव स्थित खिचड़ी प्लांट के दक्षिण एनएच-227 पर पुल के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

आमने-सामने की टक्कर में सड़क पर बिखर गए युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. फतेहपुर पुल के समीप पहुंचते ही दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी युवक सड़क पर गिर पड़े.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

चार युवक हुए घायल

घायलों की पहचान परराही निवासी जयलाल साह के पुत्र गौतम कुमार, पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी अब्दुल अंसारी के पुत्र अफराज, रामबन घोड़ियां टोला निवासी जावेद अंसारी तथा आरिफ अंसारी के रूप में की गई है.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े. सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई.

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए शिवहर स्थित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने गौतम कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य तीन युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन