शिवहर में सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर

समीक्षा बैठक में डीएम प्रतिभा रानी एवं अन्य पदाधिकारी गण
शिवहर में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना के तहत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया. डीएम ने गुणवत्ता और पारदर्शिता से समझौता न करने के निर्देश दिए.
Sheohar News: समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना (भाग-1, 2 और 3) के तहत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया.
डीएम ने अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.
गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सात निश्चय योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आम लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है.
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में शत-प्रतिशत गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इन योजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, हर घर नल का जल योजना (शहरी एवं ग्रामीण), सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट तथा घर का सम्मान (शहरी एवं ग्रामीण शौचालय निर्माण योजना) की प्रगति की समीक्षा की गई.
अधिकारियों से इन योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई.
लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश
डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष और लंबित योजनाओं का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि पात्र लोगों को जल्द से जल्द सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










