भाजपा नेता के पिता की गला रेतकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिवहर/पिपराही : थाना क्षेत्र के देकुली धर्मपुर बांध के पास भाजपा के परसौनी वैज पंचायत अध्यक्ष चुल्हाई पासवान के पिता करीब 70 वर्षीय जयमंगल पासवान की हत्या रविवार की रात अज्ञात लोगों ने गला रेतकर कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रीतिश कुमार व स्थानीय थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने पुलिस बल के […]
विज्ञापन
शिवहर/पिपराही : थाना क्षेत्र के देकुली धर्मपुर बांध के पास भाजपा के परसौनी वैज पंचायत अध्यक्ष चुल्हाई पासवान के पिता करीब 70 वर्षीय जयमंगल पासवान की हत्या रविवार की रात अज्ञात लोगों ने गला रेतकर कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रीतिश कुमार व स्थानीय थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया है. बताया जाता है कि जयमंगल गांव से कुछ दूर बागमती बांध स्थित एक झोपड़ी के मकान में अपने डेरा पर अकेला सोया था. इसी दौरन अपराधियों ने अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया है. घटना के कारण के बाबत पूछे जाने पर एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि मृतक तांत्रिक था. वह झाड़-फूक का काम करता था. इसी से उत्पन्न विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक को लोग डायन समझकर उससे आक्रोशित रहते थे. प्रथम दृष्टया घटना इसी से जुड़ा विवाद लगता है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज किये जाने की प्रक्रिया स्थानीय थाना पुलिस द्व���रा की जा रही थी.
इतिहास के प्रति जागरूक करने की जरूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










