Sharad Yadav Death: आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे शरद यादव, CM शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
Sharad Yadav Death : वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके परिवार के लोगों की ओर से यह जानकारी दी गयी है. शरद यादव 75 वर्ष के थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र हैं. फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक बयान में कहा गया है कि यादव को अचेत अवस्था में आपातकालीन वार्ड में लाया गया था. उनके निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी है. आज उनका अंतिम संस्कार होना है. जानें पल पल की खबर यहां..
आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे शरद यादव, CM शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी नेता शरद यादव आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे. उनके अंतिम संस्कार की तैयारी उनके पैतृक गांव आंखमाऊं में की गई है. शरद यादव का पार्थिव देह दिल्ली से विशेष विमान से भोपाल लाया गया है और आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार होगा.
पैतृक गांव में होगा शरद यादव का अंतिम संस्कार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे. उनके अंतिम संस्कार की तैयारी उनके पैतृक गांव आंखमाऊं में की गई है. उनका पार्थिव देह दिल्ली से सुबह 9 बजे विशेष विमान से भोपाल लाया जाएगा. यहां से सड़क मार्ग से पैतृक गांव तक की दूरी तय की जाएगी. इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे बजे तक अंतिम संस्कार होगा.
शरद यादव को आज मध्यप्रदेश में उनके पैतृक गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई
दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव का अंतिम संस्कार आज मध्यप्रदेश में उनके पैतृक गांव अंखमऊ में किया जाएगा. उनका शव चार्टर्ड प्लेन से पहले भोपाल ले जाया जाएगा. इसके बाद सड़क के रास्ते शरद यादव के शव को उनके गांव ले जाया जाएगा. दोपहर में शरद यादव के पुत्र शांतनु बुंदेला उनका अंतिम संस्कार संपन्न करेंगे.
दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि प्रखर समाजवादी नेता शरद यादव के निधन की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. वे संवेदनशील जननेता व नेक दिल इंसान थे। उनका सारा जीवन जनता की भलाई के लिए गया. उन्होंने कहा कि मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ा हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि, ॐ शांति.’’
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने शोक व्यक्त किया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया. चौहान ने कहा कि शरद यादव ने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा में व्यतीत किया. वे अपने कार्यों एवं विचारों के रूप में सदैव आमजन के हृदय में जीवित रहेंगे. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शीर्ष राजनीतिक नेतागण शुक्रवार को दिल्ली के छतरपुर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के आवास पर पहुंचे और समाजवादी दिग्गज के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित कई नेताओं ने शरद यादव को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी. बाद में शाह ने शरद यादव के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए