नीतीश कुमार की लीडरशीप में ही चुनाव लड़ेगी BJP, भाजपा के बड़े नेता ने लगाई मुहर

Updated:
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार

Bihar Politics: बेगूसराय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है. आने वाला चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी और बिहार में फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी.

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित बीजेपी अब बिहार में साल के अंत में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इसके लिए पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को बिहार भेजना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बेगूसराय पहुंचे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी भाजपा ने राष्ट्र का चुनाव जीता, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली भी जीते हैं, अब बिहार की बारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग बिहार का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. नीतीश कुमार जैसा अनुभवी मुख्यमंत्री किसी के पास नहीं है.   

आपके शहर में

विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार

नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही : शाहनवाज 

एक सवाल का जवाब देते हुए शाहनवाज ने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है और अच्छा काम कर रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है. आने वाला चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी और बिहार में फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी. वही विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि उनके मुंह से अपराध का नाम शोभा नहीं देता है, जो स्क्रिप्ट उन्हें मिलती है, वह बोलते रहते हैं.  

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन

बिहार में इथेनॉल के 13 प्लांट लगे: शाहनवाज हुसैन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भागलपुर आ रहे हैं. यहां वे किसानों से मिलेंगे. प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा काम किसानों के लिए किया है. उनकी आमदनी दोगुनी करने का काम किया जा रहा है. बिहार में इथेनॉल के प्लांट लगे हैं. बिहार में इथेनॉल के 17 प्लांट लगाने की मंजूरी मिली, जिसमें 12 से 13 लग गए हैं. 

इसे भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस प्रभारी बनते ही पटना पहुंचे कृष्णा अल्लावरु, उनके इस ऐलान से टेंशन में आ गई RJD


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन