बक्सर रजवाहा से महिला की शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा तैरता शव

विज्ञापन

फोटो-4- रजवाहा से शव निकलते चौकीदार,

संझौली.

थाना क्षेत्र के मोतिहारी गांव के पास बक्सर राजवाहा से रविवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. रजवाहा किनारे टहलने गये ग्रामीणों ने पानी में तैरता शव देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया. शव बुरी तरह सड़ा हुआ था, जिसे देखकर इलाके में सनसनी फैल गयी. थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि शव अत्यधिक सड़ी अवस्था में है, जिससे मृतका की पहचान कर पाना फिलहाल मुश्किल है. हालांकि कपड़ों के आधार पर यह स्पष्ट है कि शव महिला का है. उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण, उम्र और अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पायी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन