सासाराम-डेहरी के 3 शहरी PHC बने पॉली क्लीनिक: एक ही छत के नीचे मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, ECG की सुविधा शुरू

Updated:
विज्ञापन

शहर के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बौलीया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वास्थ्य विभाग ने सासाराम और डेहरी में तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक पॉली क्लीनिक में अपग्रेड किया है. इन केंद्रों पर अब विशेषज्ञ डॉक्टर सप्ताह के अलग-अलग दिनों में परामर्श देंगे और ईसीजी की सुविधा शुरू हो गई है. जल्द ही अल्ट्रासाउंड सेवा भी उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

Sasaram News: जिले में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है. जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर आधुनिक पॉली क्लीनिक में तब्दील कर दिया गया है. सासाराम के बौलिया व सागर तथा डेहरी के ईदगाह मोहल्ला स्थित शहरी पीएचसी में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को अब सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों के लिए बड़े या निजी अस्पतालों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

सप्ताह में छह दिन बैठेंगे अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सक

पॉली क्लीनिक की मुख्य विशेषता यह होगी कि सप्ताह के छह अलग-अलग दिनों में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर रोस्टर के अनुसार अपनी सेवाएं देंगे. इससे मरीजों को अपनी बीमारी के मुताबिक संबंधित स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सीधे परामर्श और सटीक उपचार मिल सकेगा. जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार तारिक अनवर ने बताया कि इस व्यवस्था से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आम जनता का भरोसा मजबूत होगा और निजी क्लिनिकों के महंगे इलाज से मुक्ति मिलेगी.

ईसीजी जांच चालू, जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सेवा

अपग्रेड किए गए इन तीनों केंद्रों पर ईसीजी जांच की सुविधा तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही मरीजों की जांच और उपचार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बहुत जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराने की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है.

शेष दो पीएचसी भी चरणबद्ध तरीके से होंगे अपग्रेड

जिले में कुल पांच शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिनमें से प्रथम चरण में तीन को अपग्रेड किया गया है. सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि शेष बचे दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अगले चरण में पॉली क्लीनिक के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा और अधिक व्यापक हो सकेगा.

Also Read: नासरीगंज में मिठाई दुकान पर श्रम विभाग का छापा: 13 वर्षीय बाल श्रमिक विमुक्त, दुकानदार पर दर्ज होगी प्राथमिकी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन