नासरीगंज में मिठाई दुकान पर श्रम विभाग का छापा: 13 वर्षीय बाल श्रमिक विमुक्त, दुकानदार पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

श्रम विभाग की धावा दल की टीम छापेमारी करते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले के नासरीगंज में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. एक मिठाई की दुकान से 13 वर्षीय नाबालिग बच्चे को मुक्त कराया गया. दुकानदार पर FIR दर्ज होगी और बच्चे को आर्थिक व पुनर्वास सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

Rohtas News: जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को श्रम विभाग के धावा दल ने बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. सहायक श्रमायुक्त रिपुसूदन मिश्रा के निर्देश और श्रम अधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष विमुक्ति अभियान के दौरान बरडीहा स्थित 'राजू रितेश स्वीट्स शॉप' से एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्चे को काम करते हुए मुक्त कराया गया. प्रशासनिक टीम की इस अचानक छापेमारी से इलाके के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

मिठाई की दुकान से 13 वर्षीय किशोर का रेस्क्यू

प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (एलईओ) रितेश कुमार ने स्थानीय थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के पुलिस बल के सहयोग से बरडीहा बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में राजू रितेश स्वीट्स शॉप पर बरडीहा गांव निवासी 13 वर्षीय महेश कुमार को काम करते पाया गया. टीम ने तत्काल उसे विमुक्त कराकर अपने संरक्षण में ले लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया.

त्वरित आर्थिक सहायता और पुनर्वास पैकेज

बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध व विनियमन अधिनियम के तहत विमुक्त कराए गए बच्चे को तत्काल 3 हजार रुपये की आपातकालीन सहायता राशि उपलब्ध कराई गई. इसके साथ ही उसके बालिग होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रुपये की एकमुश्त पुनर्वास राशि सीधे उसके बैंक खाते में अंतरित कराने की विभागीय प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, ताकि वह अपनी पढ़ाई और भविष्य संवार सके.

दुकानदार पर दर्ज होगी नामजद प्राथमिकी

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नाबालिग से बाल श्रम कराने के जुर्म में संबंधित मिठाई दुकानदार के विरुद्ध श्रम अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नासरीगंज थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. टीम ने क्षेत्र के सभी दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी सूरत में नाबालिगों से काम न कराएं. अभियान दल में संझौली एलईओ राहुल शुक्ला, दावथ एलईओ निक्की कुमारी, काराकाट एलईओ राजेश कुमार, सूर्यपुरा एलईओ प्रकाश त्रिपाठी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

Also Read: रोहतास: संझौली में आज धूमधाम से मनेगी बाबा गणिनाथ जयंती, वैदिक मंत्रोच्चार के बाद बंटेगा महाप्रसाद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन