बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन घायल, हायर सेंटर रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन घायल, हायर सेंटर रेफर

SASARAM NEWS.चेनारी-शिवसागर स्टेट हाइवे पर चंद्रकैथी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

चेनारी.

चेनारी-शिवसागर स्टेट हाइवे पर चंद्रकैथी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. घायलों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के उसहार गांव निवासी दिनेश बिंद के 11 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार, कैमूर जिले के बेलाव थाना क्षेत्र के ओरा गांव निवासी इंद्रदेव शाह के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और चेनारी थाना क्षेत्र के देवडिही गांव निवासी बलिस्टर बिंद के 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक शिवसागर की ओर से आ रही थी, जबकि तेज रफ्तार ऑटो चेनारी की ओर जा रहा था. इसी दौरान चंद्रकैथी गांव के मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि ऑटो सड़क किनारे पलट गया. हादसे में बाइक चालक सहित ऑटो पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया. कुछ देर तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन