छठ पूजा पर स्नान के दौरान चार वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
छठ पूजा पर स्नान के दौरान चार वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत

गोताखोरों ने मासूम का शव किया बरामद

विज्ञापन

करगहर.

करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोखरी पंचायत के मठिया (रसूलपुर) गांव में रविवार की शाम छठ पूजा के संझवत स्नान के दौरान एक चार वर्षीय मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार स्नान करने के दौरान मासूम छठ घाट पर बैठा हुआ था. अचानक अठखेलियां करता हुआ व गहरे पानी में चला गया. इससे उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि रसूलपुर गांव में पोखरा में स्नान के दौरान एक मासूम की मौत हो गयी. गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया गया. मासूम की पहचान रसूलपुर निवासी महेश सिंह के चार वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गयी है. वहीं, मृतक मासूम के दादा बाला सिंह ने शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए आग्रह किया गया. वहीं, मौके पर अंचलाधिकारी अजीत कुमार सहित स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोखरी विरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मिथिलेश सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे. छठ पूजा के दौरान हुए मासूम की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन