पराली जलाने वाले 17 किसानों का डीबीटी पंजीकरण रद्द

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंचायतों के किसान सलाहकार व कृषि समन्वयकों से शोकॉज

विज्ञापन

सासाराम नगर.

पराली जलानेवाले 17 किसानों का डीबीटी पंजीकरण रद्द कर दिया गया है. कृषि विभाग ने बुधवार को जिले में पराली जलाने की वजह से हुई आग की घटनाओं में इन किसानों की संलिप्तता पायी थी. इसके बाद इनपर सख्त कार्रवाई करते हुए पंजीकरण रद्द कर दिया. इससे इन किसानों को अब सरकार की ओर से मिलने वाला लाभ प्राप्त नहीं होगा. इनमें कोचस प्रखंड के चितांव पंचायत के दो, करगहर प्रखंड के भोखरी पंचायत के एक, खैरा शाहमल के एक, रिवां के एक, कल्याणपुर के एक, ठोरसन के एक, दिनारा प्रखंड भुई पंचायत के दो, दिनारा के दो, चिल्हरुआ के दो, करहसी के दो और करंज पंचायत के दो किसानों का पंजीकरण रद्द किया गया है. इसके अलावा डीएम के निर्देश पर विभाग ने इन 17 किसानों के पंचायत सलाहकार और कृषि समन्वयक को भी शोकॉज किया है. अगर इनके क्षेत्र में अब भी पराली जलाने की घटनाएं हुईं, तो इनपर विभाग के निर्देश के अनुसार कार्रवाई भी करने की तैयारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन