सासाराम डीएम बुधवार को करेंगे प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण
प्रखंड सह अंचल कार्यालय की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा बुधवार को कोचस प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे. वे लंबित योजनाओं और फाइलों की समीक्षा करेंगे.
Sasaram News : रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण को लेकर प्रखंड और अंचल कार्यालय में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. कार्यालय की फाइलों और अभिलेखों को अद्यतन किया जा रहा है. इसकी जानकारी बीडीओ प्रतीक कुमार ने दी.
लंबित योजनाओं की स्थिति की होगी समीक्षा
बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार बुधवार को डीएम प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे लंबित योजनाओं की स्थिति समेत अन्य कार्यों की समीक्षा करेंगे. संबंधित अभिलेखों और फाइलों को भी देखा जायेगा.
Also Read : भभुआ में खेत-मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना
अंचल कार्यालय की व्यवस्थाओं का भी लेंगे जायजा
प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद डीएम अंचल कार्यालय पहुंचेंगे. यहां वे कार्यालय की स्थिति और कार्यों का जायजा लेंगे. निरीक्षण को लेकर दोनों कार्यालयों में आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं.
Also Read : चैनपुर में पिता-पुत्र समेत तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए