बडुआ गोलीकांड के आरोपित कमल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
बडुआ गोलीकांड के आरोपित कमल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर

SASARAM NEWS.बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में हुए गोलीकांड मामले में संलिप्त एक आरोपित ने सासाराम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.आरोपित की पहचान फुलवरिया गांव निवासी जगमोहन यादव के पुत्र कमल यादव उर्फ कमल बहादुर के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

नौै मई को बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में दीपक बिंद को मारी गयी थी गोली

11 मई को वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ दिया था दम

सासाराम ग्रामीण.

बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में हुए गोलीकांड मामले में संलिप्त एक आरोपित ने सासाराम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.आरोपित की पहचान फुलवरिया गांव निवासी जगमोहन यादव के पुत्र कमल यादव उर्फ कमल बहादुर के रूप में की गयी है. इसकी जानकारी शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ-वन दिलीप कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि गत 9 मई की रात करीब नौ बजे बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में गोलीबारी की सूचना मिली थी. सूचना पर थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम को बुलाया गया. घटनास्थल से चार खोखा बरामद किये गये थे.जांच में पता चला कि गांव निवासी रामराज बिंद के पुत्र दीपक बिंद को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. जहां घायल को सासाराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया. जहां 11 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. मामले में बड्डी थाना कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया है. छापेमारी के दौरान घटना में शामिल बडुआ गांव निवासी अयोध्या चौबे के पुत्र ओमप्रकाश चौबे उर्फ मुन्ना चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-वन के नेतृत्व में मुख्य आरोपित कमल यादव की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी. पुलिस दबाव के कारण उसने 12 मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

एसडीपीओ ने बताया कि 13 मई को बड्डी थानाध्यक्ष ने कमल यादव को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ में मिली निशानदेही के आधार पर 14 मई को घटनास्थल से भागने की दिशा में उसके घर से करीब 200 मीटर दूर बांसवाड़ी से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गयी.उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रेसवार्ता में बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार, पुअनि लखन देव पासवान और सअनि रविंद्र कुमार यादव मौजूद थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन