जॉब कैंप में टाटा मोटर्स ने 34 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट

Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के तत्वाधान में शुक्रवार को सरकारी आइटीआइ, डेहरी में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

डालमियानगर.

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के तत्वाधान में शुक्रवार को सरकारी आइटीआइ, डेहरी में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी क्वेस क्रॉप (टाटा मोटर्स) ने मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में ट्रेनी के पदों के लिए नियुक्तियां निकाली थीं. कैंप में कुल 144 आवेदक शामिल हुए, जिनमें से 85 युवाओं ने अपना बायोडाटा जमा किया. कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार (इंटरव्यू) के बाद योग्यता के आधार पर 34 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि चयनित युवाओं को अगले 10 कार्य दिवसों के भीतर कंपनी द्वारा कार्य स्थल पर योगदान (जॉइनिंग) के लिए बुला लिया जायेगा.जॉब कैंप के सफल आयोजन में आइटीआइ डेहरी के उप प्राचार्य ऋषि कुमार, नियोजक वंदना राजपाल, यंग प्रोफेशनल विकास कुमार वर्मा समेत अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन