Sasaram News : धनाव इंग्लिश गांव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News : धनाव इंग्लिश गांव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

थाना क्षेत्र के धनाव इंग्लिश गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की तरफ से इस मारपीट में खूब लाठी-डंडे चले.

विज्ञापन

नासरीगंज. थाना क्षेत्र के धनाव इंग्लिश गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की तरफ से इस मारपीट में खूब लाठी-डंडे चले. इस मारपीट में दोनों पक्षों से लगभग चार लोग घायल हो गये. घायलों में प्रथम पक्ष के गणेश पासवान व उनका पुत्र व द्वितीय पक्ष के काशी पासवान और विनोद पासवान बताये जाते हैं. घायलों ने अपना इलाज नासरीगंज पीएचसी सह रेफरल अस्पताल में कराया. सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में प्रथम पक्ष के अमरजीत पासवान व गणेश पासवान व द्वितीय पक्ष के विनोद पासवान और काशी पासवान बताये जाते हैं. गिरफ्तार सभी आरोपित धनाव इंग्लिश गांव के निवासी हैं. घटना के बाद प्रथम पक्ष से गणेश पासवान द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया. आवेदन में गणेश पासवान ने काशी पासवान, विनोद पासवान, संतोष पासवान, सिनोद पासवान, सबिता देवी, सरिता देवी व विपुल कुमार पर नामजद प्राथमिक दर्ज करायी है. द्वितीय पक्ष द्वारा दिये गये आवेदन में काशी पासवान ने गणेश पासवान, अमरजीत पासवान, कल्लू पासवान, रिता देवी, निता देवी व निशा कुमारी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि धनाव इंग्लिश गांव में जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों द्वारा आवेदन देकर 13 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन