ePaper

sasaram News : पहले दिन किसी ने नहीं कराया नामांकन, 15 ने कटायी नाजिर रसीद

Updated at : 13 Oct 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
sasaram News : पहले दिन किसी ने नहीं कराया नामांकन, 15 ने कटायी नाजिर रसीद

सबसे अधिक छह एनआर दिनारा विधानसभा में कटा, दूसरे नंबर पर चेनारी

विज्ञापन

सासाराम नगर. जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. नामांकन के पहले दिन किसी भी विधानसभा में नामांकन, तो नहीं हुआ. हालांकि, कुल 15 नाजिर रसीद (एनआर) कटी. सबसे अधिक दिनारा विधानसभा में नाजिर रसीद कटी है. कुल पांच उम्मीदवार अरविंद कुमार पांडेय (निर्दलीय), मनोज कुमार सिंह (एनसीपी), मालती देवी (बहुजन समाज पार्टी), सुषमा कुमारी (निर्दलीय) और धर्मेंद्र चौधरी (राजद) ने एनआर कटाया है. वहीं, चेनारी विधानसभा में पहले दिन कुल तीन एनआर कटी. एनआर कटाने वाले तीन उम्मीदवारों में तत्कालीन विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी शामिल हैं. इनके अलावा आजाद समाज पार्टी के अमित पासवान और निर्दलीय प्रत्याशी सलोनी देवी ने एनआर कटायी है. नोखा विधानसभा से सर्वेश्वर तिवारी (निर्दलीय), डेहरी विधानसभा से रंजन कुमार (निर्दलीय) ने एनआर कटाया है. करगहर से दो बहुजन समाज पार्टी से उदय प्रताप सिंह और दीपक कुमार (निर्दलीय) ने एनआर कटाया है. सासाराम विधानसभा में भी पहले दिन दो एनआर कटी. ओमजीत यादव और रविशंकर गुप्ता ने एनआर कटाया है. दोनों निर्दलीय हैं. वहीं, काराकाट से अबतक एक एनआर कटी है. बहुजन समाज पार्टी से वंदना राज ने एनआर कटायी है. चेनारी से बांसुरी बजाने को तैयार मुरारी चेनारी विधानसभा से बांसुरी बजाने की तैयारी में मुरारी जुट गये हैं. नामांकन के पहले दिन उन्होंने उपनिर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से एनआर कटा लिया है. हालांकि, अबतक यह तय नहीं हुआ है कि यह सीट एनडीए के किस सहयोगी दल को मिलेगी? अबतक यह संशय बना हुआ है. इसी को देखते हुए जिले के सातों विधानसभा सीट पर एनडीए व महागठबंधन के संभावित प्रत्याशियों की ओर से एनआर नहीं कटाया गया है. क्योंकि पार्टी की ओर से अबतक सीटों की घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में उम्मीदवारों की छटपटाहट बढ़ती जा रही है. साथ ही चौक-चौराहों पर लोग अपने हिसाब से सीटों की गणित लगा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन