शिक्षक प्रतिनिधि पद पर प्रो शिव शंकर साह निर्विरोध निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक प्रतिनिधि पद पर प्रो शिव शंकर साह निर्विरोध निर्वाचित

जमुहार स्थित बाबा गणीनाथ महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव आयोजित हुआ़

विज्ञापन

फोटो-4- बाधाई देते लोग.

डेहरी नगर.

जमुहार स्थित बाबा गणीनाथ महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव आयोजित हुआ़ इसमें सर्वसम्मति से प्रो शिव शंकर साह निर्विरोध निर्वाचित हुए. उनके निर्विरोध निर्वाचन पर शिक्षकों ने बधाई दी. चुनाव महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ. चुनाव में सहायक प्राध्यापक आनंद कुमार ने प्रो शिव शंकर साह का प्रस्ताव रखा, जबकि समर्थन डॉ आलोक कुमार ने किया. बधाई देने वालों में महाविद्यालय के सचिव डॉ रामेश्वर प्रसाद सहित सहायक प्राध्यापक अरुण कुमार शर्मा, अजीत कुमार, नरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, मनोहर कुमार, बिहारी पाल, पूजा कुमारी, अनीता कुमारी, राखी कुमारी, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, पीयूष गुप्ता, अनिल कुमार और मुमताजुद्दीन शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन