रोहतास: प्रधानाध्यापकों की बैठक आज, इंस्पायर अवार्ड से लेकर नशामुक्त विद्यालय तक पर होगी चर्चा

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : बीआरसी सासाराम. | Prabhat Khabar Network

सासाराम के शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में आज प्रधानाध्यापकों की अहम बैठक होगी। इसमें नशा मुक्त विद्यालय और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

Rohtas News : प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक मंगलवार को शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सासाराम में आयोजित की जाएगी. बैठक में इंस्पायर अवार्ड, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय और नशा मुक्त विद्यालय समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होगी. साथ ही विद्यालयों में संचालित गतिविधियों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ संबंधित कार्यों को ऑनलाइन अपडेट करने पर भी जोर दिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह 11 बजे से होगी बैठक

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रखंडाधीन सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक बैठक में शामिल होंगे. बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी. सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय के कंप्यूटर जानकार शिक्षक या शिक्षिका के साथ समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

ऑनलाइन कार्य भी कराया जाएगा

बैठक के दौरान निर्धारित एजेंडे से संबंधित विद्यालयों के ऑनलाइन कार्य भी पूरे कराये जाएंगे. स्कूलों में चल रही विभिन्न गतिविधियों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ संबंधित पोर्टल पर आवश्यक विवरण अपडेट करने पर विशेष जोर रहेगा.

तस्वीरें लाना अनिवार्य

बीईओ ने बताया कि बैठक में शामिल होने वाले प्रधानाध्यापकों को अपने साथ नशा मुक्त विद्यालय से संबंधित फोटो, विद्यालय के सामने का फोटो, कक्षा का फोटो, शौचालय का फोटो और पौधरोपण करते हुए बच्चों का फोटो लाना अनिवार्य किया गया है. इन तस्वीरों के आधार पर संबंधित विद्यालयों के ऑनलाइन कार्य पूरे कराये जाएंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन