रोहतास में 16.42 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग, 365 स्वास्थ्य संस्थानों में शुरू हुआ ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट से जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक,डीएम, डीडीसी,सीएस व अन्य | Prabhat Khabar Network

रोहतास में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू हुआ। 365 केंद्रों पर मधुमेह, कैंसर और उच्च रक्तचाप की मुफ्त जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Rohtas News : राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को रोहतास जिले में ‘जांच एवं उपचार/चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत हुई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया. अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर समेत विभिन्न गैर-संचारी रोगों की जांच की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

365 स्वास्थ्य संस्थानों में चलेगा स्क्रीनिंग अभियान

जिले में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को शामिल किया गया है. इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी.

16 लाख 42 हजार 500 लोगों की जांच का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग ने रोहतास जिले में अभियान के दौरान कुल 16 लाख 42 हजार 500 लोगों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस लक्ष्य को जिले के 365 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से पूरा किया जाएगा. प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में प्रतिदिन कम से कम 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच करने का लक्ष्य रखा गया है.

शुरुआती जांच से गंभीर बीमारियों पर लगेगी रोक

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि गैर-संचारी रोगों की शुरुआती अवस्था में पहचान होने से समय पर उपचार शुरू किया जा सकता है. इससे बीमारी के कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं और मौतों को कम करने में मदद मिलेगी. उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की.

जांच के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए भी जागरूकता

अभियान के दौरान केवल बीमारियों की जांच ही नहीं की जाएगी, बल्कि लोगों को इनके बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा. स्वास्थ्य कर्मी लोगों को संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे.

शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक और अधिकारी रहे मौजूद

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिला स्तर पर नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी, डीएम दीपक प्रकाश मिश्रा, डीडीसी आकांक्षा आनंद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन