रोहतास में महीने के पहले एवं तीसरे मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर, जनता और प्रशासन के बीच समन्वय पर जोर

Sasaram Panchayat Sahayog Camp : रोहतास जिला प्रशासन ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित होने वाले पंचायतवार सहयोग शिविर के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है.
Sasaram Panchayat Sahayog Camp : रोहतास जिला प्रशासन ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित होने वाले पंचायतवार सहयोग शिविर के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है. इस संबंध में डीएम दीपक कुमार मिश्र और एसपी रौशन कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है.
हर महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को लगेगा शिविर
जारी आदेश के अनुसार पहले जारी कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए सभी नामित अधिकारियों को परिशिष्ट ‘क’ में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है.
शिविर में सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे शिकायत
पंचायत सहयोग शिविर के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे. जिला प्रशासन का उद्देश्य इन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें.
Sasaram News: सभी अधिकारियों को जारी किए गए निर्देश
संयुक्त आदेश की प्रतिलिपि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, थानाध्यक्षों, अनुमंडल पदाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों और संबंधित विभागों को भेजी गई है. सभी अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.
जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायतवार सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों का त्वरित निवारण करना, सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है.
Also Read : बक्सर में डेंगू-चिकनगुनिया पर अलर्ट, BDO ने दिए बचाव के खास निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










