सासाराम में जीवन प्रमाणीकरण और जनगणना कार्य की डीएम ने की समीक्षा, पेंशनधारियों को लेकर दिए निर्देश
बैठक में उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण और जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
मंगलवार की देर शाम जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जीवन प्रमाणीकरण एवं जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, नगर आयुक्त सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हुए.
आपके शहर में
पेंशनधारियों का समय पर हो जीवन प्रमाणीकरण
बैठक में डीएम ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के पात्र लाभुकों का समय पर जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी पात्र पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ लगातार मिलता रहे.
जीवन प्रमाणीकरण से जारी रहेगा पेंशन भुगतान
डीएम ने कहा कि जीवन प्रमाणीकरण के माध्यम से पेंशनधारी के जीवित होने की पुष्टि होती है. इससे पात्र लाभुकों को पेंशन का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रखने में मदद मिलती है. उन्होंने बताया कि जीवन प्रमाणीकरण के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर भी सुविधा उपलब्ध है. लाभुक इसका उपयोग कर अपना प्रमाणीकरण करा सकते हैं.

पंचायत स्तर पर लंबित मामलों का होगा निपटारा
जिला पदाधिकारी ने पंचायत स्तर पर लंबित पेंशनधारियों का शत प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया. साथ ही मृत पेंशनधारियों की पहचान कर संबंधित अभिलेखों को अद्यतन करने को कहा. डीएम ने अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने और लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
जनगणना कार्य की प्रगति की भी समीक्षा
बैठक के दौरान जनगणना कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने और प्रगति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया.
सासाराम: कौरहा झरना में बढ़ा जलस्तर, गुप्ता धाम जाने का रास्ता बंद, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए