रोहतास मंडी अपडेट : अनाज और दालों के भाव में जोरदार तेजी, कतरनी और श्रीराम चावल के दाम उछले, देखें ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन
रोहतास मंडी अपडेट : अनाज और दालों के भाव में जोरदार तेजी, कतरनी और श्रीराम चावल के दाम उछले, देखें ताजा भाव

SASARAM NEWS : रोहतास जिले के आम उपभोक्ताओं, गृहणियों और व्यापारियों के लिए मंडी से जुड़ी एक बेहद जरूरी खबर है. शनिवार को स्थानीय कृषि बाजार में आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिला.

विज्ञापन

SASARAM NEWS : सासाराम ( पुनीत पांडेय की रिपोर्ट) :रोहतास जिले के आम उपभोक्ताओं, गृहणियों और व्यापारियों के लिए मंडी से जुड़ी एक बेहद जरूरी खबर है. शनिवार को स्थानीय कृषि बाजार में आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. जहां एक तरफ आलू और लौकी जैसी आम सब्जियों ने रसोई का बजट संभाला है, वहीं नींबू, लहसुन और सेब की कीमतों ने आम आदमी की जेब पर अच्छा-खासा असर डाला है. इसके अलावा अनाज मंडी में अरहर और मूंग की दालों के तेवर अभी भी तीखे बने हुए हैं.

यदि आप भी आज बाजार जाने की योजना बना रहे हैं, तो रोहतास मंडी में सब्जी, फल और अनाज के ताजा भावों की पूरी सूची नीचे देख सकते हैं:

सब्जी मंडी: नींबू और लहसुन के दाम सातवें आसमान पर

सब्जी मंडी में इस शनिवार नींबू सबसे महंगा बिका. वहीं, टमाटर के भाव भी अर्धशतक लगा चुके हैं. हालांकि, आलू और हरी सब्जियों के दाम नियंत्रण में हैं.

  • नींबू: ₹140 / किलो
  • लहसुन: ₹120 / किलो
  • खीरा: ₹60 / किलो
  • टमाटर: ₹50 / किलो
  • प्याज: ₹30 / किलो
  • बैगन: ₹30 / किलो
  • नेनुआ: ₹20 / किलो
  • भिंडी: ₹20 / किलो
  • आलू: ₹17 / किलो
  • लौकी: ₹10 / किलो

फल मंडी : सेब और संतरा सबसे महंगे, केला-आम बजट में

फलों के बाजार में सेब और संतरे के दाम सबसे ऊंचे चल रहे हैं, जबकि सीजनल फल जैसे आम और अमरूद आम लोगों की पहुंच के भीतर हैं.

  • सेब: ₹180 / किलो
  • संतरा: ₹150 / किलो
  • अनानस: ₹130 / किलो
  • आम: ₹70 / किलो
  • अमरूद: ₹60 / किलो
  • केला: ₹50 / दर्जन
  • पपीता: ₹50 / किलो

अनाज और दाल मंडी: अरहर दाल 11 हजार के पार

थोक अनाज मंडी में इस हफ्ते अरहर और मूंग दाल की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है. प्रीमियम क्वॉलिटी के श्रीराम चावल के दाम भी ₹6,500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं.

जिंस (अनाज/दाल)न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)
अरहर दाल₹11,200₹11,300
मूंग दाल₹7,800₹8,450
चना दाल₹7,250₹8,450
मसूर दाल₹6,300₹6,750
श्रीराम चावल₹5,800₹6,500
सरसों₹5,400₹5,850
कतरनी चावल₹4,700₹4,800
चावल (मंसूरी)₹3,200₹3,800
गेहूं₹2,400₹2,500
विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन