आज का दर्शन : आर्द्रा नक्षत्र में महावीर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
मंदिर.
sasaram News: शहर के गौरक्षणी मुहल्ला स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
sasaram News: सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट. शहर के गौरक्षणी मुहल्ला स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर महावीर जी को प्रसाद अर्पित करते रहे. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिर के पुजारी ने बताया कि आद्रा नक्षत्र का विशेष धार्मिक महत्व है. इस अवसर पर श्रद्धालु महावीर जी को रोट चढ़ाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति व मंगलमय जीवन की कामना करते हैं. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से की गयी पूजा-अर्चना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. पूरे दिन मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा. महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा. आर्द्रा नक्षत्र के इस पावन अवसर पर महावीर मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए