सासाराम : कोचस में BJP की बैठक, बूथ स्तर पर कमेटी मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
भाजपा की बैठक में शामिल मंडल अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
कोचस के नरवर शक्ति केंद्र पर भाजपा की बैठक संपन्न हुई। मंडल प्रभारी ने सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रखंड क्षेत्र के नरवर शक्ति केंद्र में कोचस मंडल अध्यक्ष पूर्वी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.
आपके शहर में
हर घर तक पहुंचे सरकारी योजनाओं की जानकारी
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह मंडल प्रभारी बिपिन कुमार राय उर्फ बंटी राय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इन योजनाओं की जानकारी हर घर और सभी वर्गों तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके.
बूथ स्तर पर सक्रिय होगी भाजपा की कमेटी
जिला प्रवक्ता सतेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक कमेटी का गठन कर उसे सक्रिय किया जायेगा. उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने से पार्टी किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहेगी. कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया.
हर बूथ पर सुनायी जायेगी संत रविदास की विचारधारा
मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संत रविदास के विचारों से अवगत कराया जायेगा.
30 अगस्त को सुनी जायेगी प्रधानमंत्री की मन की बात
बैठक में मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनवाने की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.
कार्यकर्ताओं ने भी रखे अपने विचार
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री गोपाल राय, पंचायत अध्यक्ष नरवर ब्रह्मा राय और राजेंद्र प्रसाद ने भी अपने विचार रखे. बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी.
सासाराम में जीवन प्रमाणीकरण और जनगणना कार्य की डीएम ने की समीक्षा, पेंशनधारियों को लेकर दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए