नेटवर्किग कंपनी में नौकरी का झांसा, 18 दिन तक युवक को बनाया बंधक, सासाराम पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Author Punit Kr Pandey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सासाराम मुफस्सिल थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम में नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी का लालच देकर एक युवक को 18 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में महिला सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Sasaram Networking Fraud Arrest : मुफस्सिल थाना पुलिस ने नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर धोखाधड़ी और बंधक बनाकर रुपये मांगने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहरसा जिले के नगर थाना क्षेत्र के गांधी पथ निवासी अब्दुल जब्बार के पुत्र मो. इरफान के रूप में हुई है. पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Rohtas News : नौकरी और शादी का झांसा देकर बुलाया सासाराम

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के जोरावर थाना क्षेत्र के बेलावादर निवासी अगोला मुकेशभाई ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक युवती सोनामती का फोन आया. युवती ने खुद को नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी गैलवे से जुड़ा बताते हुए 40 से 50 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने का दावा किया और उसे सासाराम बुलाया.

18 दिनों तक रखा अपने पास, नकदी लेकर करता रहा रुपये की मांग

पीड़ित के अनुसार, सासाराम स्टेशन पहुंचने पर युवती उसे बेदा स्थित एक मकान में ले गई, जहां वह लगभग 18 दिनों तक रहा. इस दौरान उसके पास मौजूद 9 हजार रुपये ले लिए गए. आरोप है कि बाद में शादी का झूठा झांसा देकर उससे और रुपये मांगे गए. परिवार से मंगवाकर उसने पहले 5 हजार रुपये दिए, लेकिन इसके बाद भी 12 हजार रुपये और देने का दबाव बनाया गया. पीड़ित का आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.

सीएसपी से पैसे लेकर लौटते समय पुलिस को देखकर लगाई गुहार

शनिवार को आरोपी मो. इरफान पीड़ित को सीएसपी से 10 हजार रुपये निकलवाने ले गया था. लौटने के दौरान रास्ते में पुलिस की गाड़ी देखकर पीड़ित ने शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू की. जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

महिला समेत अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एक महिला सहित अन्य लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन