रोहतास NH-19 पर चलती बाइक से महिला का पर्स झपटा, नकद समेत ATM और दस्तावेज लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन
रोहतास NH-19 पर चलती बाइक से महिला का पर्स झपटा, नकद समेत ATM और दस्तावेज लेकर फरार

Rohtas Snatching Case : रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बाइक सवार झपटमारों ने चलती मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला का पर्स झपट लिया. पर्स में 10 हजार रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे.

विज्ञापन

Rohtas Snatching Case : रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बाइक सवार झपटमारों ने चलती मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला का पर्स झपट लिया. पर्स में 10 हजार रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Rohtas Crime : एस्सार पेट्रोल पंप के पास हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, सासाराम निवासी रेणु कुमारी अपने पति शिवाजी के साथ भभुआ स्थित एक रिश्तेदार के यहां से मोटरसाइकिल से लौट रही थीं. शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक शिवसागर थाना क्षेत्र के एस्सार पेट्रोल पंप के पास पहुंची, पीछे से बाइक पर आए झपटमारों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और सासाराम की ओर फरार हो गए.

Sasaram News : पर्स में नकदी के साथ कई जरूरी दस्तावेज थे

पीड़िता ने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपये नकद, एसबीआई और पीएनबी के दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, घर की चाबी और अन्य जरूरी कागजात रखे थे. वारदात के बाद उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज खोने की भी परेशानी उठानी पड़ रही है.

पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-19 पर पुलिस गश्त बढ़ाने और झपटमारी की बढ़ती घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और झपटमारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read : भोजपुर में होनेवाली ‘बहुजन महापंचायत’ स्थगित, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, जानें पूरा मामल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन