Kaimur News : भूमि विवाद में चली गोली से युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : भूमि विवाद में चली गोली से युवक घायल

तूर्ती गांव में अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

बिक्रमगंज. थाना क्षेत्र के तूर्ती गांव में गुरुवार सुबह दौड़ने निकले एक युवक को गोली लगने से सनसनी फैल गयी. गोली युवक के पैर में लगी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी ज्ञांसू कुमार के रूप में हुई. वह अपने ननिहाल तूर्ती गांव में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा था. जख्मी को तत्काल बिक्रमगंज के आरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. गोली कहां से और क्यों चली, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा हो सकता है. बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया. सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संकेत कुमार ने कहा कि गोली से घायल होने की जानकारी है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि परिजन आवेदन नहीं देते, तो पुलिस फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात करेगी. इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता पर सवाल खड़े किये हैं. गोलीकांड जैसी गंभीर वारदात के बावजूद प्राथमिकी दर्ज न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाती हैं. उन्होंने मांग की कि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को सजा दे और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाए, ताकि भविष्य म��ं ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन