सीबीएसइ 12वीं में प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 14 May 2026 7:19 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल, सासाराम के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसइ 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है. स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा.

विज्ञापन

अनुपम त्रिपाठी ने 96 प्रतिशत अंक के साथ किया स्कूल टॉप

रसायन विज्ञान व गणित में हासिल किये शत-प्रतिशत अंक

सासाराम ऑफिस.

प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल, सासाराम के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसइ 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है. स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा और सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. स्कूल के मेधावी छात्र अनुपम त्रिपाठी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने रसायन विज्ञान और गणित में शत-प्रतिशत 100-100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है. इसके अलावा स्मृति कुमारी ने 87 प्रतिशत, अदिति प्रिया ने 86 प्रतिशत, दिव्यांश कुमार, आयुष कुमार राय और प्रांजलि प्रिया ने 84-84 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. वहीं श्रीति कुमारी ने 81 प्रतिशत, आयुष, स्नेहा मिश्रा और गोपालाचारी ने 80-80 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया. स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. स्कूल के निदेशक डॉ हिमांशु त्रिपाठी ने कहा कि यह सफलता छात्र-छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि अनुपम त्रिपाठी का रसायन विज्ञान और गणित में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करना स्कूल परिवार के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक अर्जित करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा भी है. स्कूल के प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अनुपम त्रिपाठी की उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन