रोहतास: चेनारी में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र में रिमझिम बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चेनारी में रविवार की सुबह हुई रिमझिम बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी. जहाँ किसानों को धान की खेती के लिए यह बारिश लाभदायक लग रही है, वहीं शहर में जलजमाव और कीचड़ से आवागमन मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

Rohtas News: रविवार की सुबह चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र में रिमझिम बारिश के साथ मौसम अचानक सुहावना हो गया. पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली. ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत महसूस की.

विज्ञापन

बारिश से किसानों को राहत, शहर में बढ़ी परेशानी

बारिश का सबसे अधिक असर बाजार और आवागमन पर देखने को मिला. किसानों ने इसे धान की खेती के लिए लाभदायक बताया. वहीं नगर पंचायत क्षेत्र की कई सड़कों, वार्डों की गलियों और संपर्क मार्गों पर जलजमाव और कीचड़ से लोगों की परेशानी बढ़ गई. दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को फिसलन के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल जाती है. नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और उचित निकासी व्यवस्था के अभाव में सड़कें कीचड़ से भर गई हैं. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलजमाव वाले क्षेत्रों की शीघ्र सफाई और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है.

मंदिरों और बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

मौसम सुहावना होने के कारण पार्कों, बाजारों और मंदिरों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई. सावन माह के कारण शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली.

अगले दो दिन और बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले एक-दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. इससे किसानों को फायदा मिलेगा, लेकिन यदि जलनिकासी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगर क्षेत्र में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं.

इसे भी पढ़ें:  Bihar New Rail Line: बिहार में 976 करोड़ से बिछेंगी 4 नई रेल लाइनें, पटना समेत इन रूटों पर रोज चलेंगी 22 नई ट्रेनें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन