वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी एंट्रेंस टेस्ट 2026 की बदली तारीख, 25 अगस्त की परीक्षा अब इस दिन को होगी
फोटो कैप्शन : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का परीक्षा भवन. | Prabhat Khabar Network
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश परीक्षा 2026 की तारीख बदल दी है। अब परीक्षा 25 के बजाय 27 अगस्त को आयोजित होगी। पूरी जानकारी यहाँ देखें।
Rohtas News : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की ओर से 25 अगस्त को आयोजित होने वाली पीजी एंट्रेंस टेस्ट 2026 (सत्र 2026-2028) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से 20 अगस्त को जारी सूचना के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की निर्धारित तिथि में बदलाव किया गया है. अब पीजी प्रवेश परीक्षा 27 अगस्त को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएगी.
आपके शहर में
सासाराम में बनाए गए चार परीक्षा केंद्र
विश्वविद्यालय की ओर से जारी केंद्र सूची के अनुसार सासाराम में पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं. इनमें एसपी जैन कॉलेज, शेरशाह कॉलेज, रोहतास महिला कॉलेज और डेहरी ऑन सोन स्थित जेएलएन कॉलेज शामिल हैं. अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार इन केंद्रों पर परीक्षा की व्यवस्था की गई है.
3283 अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए केंद्र
एसपी जैन कॉलेज में 1060, शेरशाह कॉलेज में 862, रोहतास महिला कॉलेज में 365 और जेएलएन कॉलेज, डेहरी ऑन सोन में 996 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है. इस तरह इन चार केंद्रों पर कुल 3283 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
कई पीजी विषयों में नामांकन के लिए होगी परीक्षा
पीजी प्रवेश परीक्षा में विभिन्न स्नातकोत्तर विषयों में नामांकन के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा में एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी और मैथेमेटिक्स के अलावा एमए भूगोल, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, भोजपुरी, लोक प्रशासन, प्राकृत, गृह विज्ञान तथा प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन आदि विषय शामिल हैं.
इसके अलावा एमकॉम और एमए/एमएससी गणित की भी परीक्षा आयोजित की जाएगी.
केंद्राधीक्षकों और अधिकारियों को निर्देश
विश्वविद्यालय ने सभी केंद्राधीक्षकों, नोडल पदाधिकारियों, ऑब्जर्वर और संबंधित परीक्षा विभाग के कर्मियों को परीक्षा आयोजन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
अभ्यर्थी संशोधित तिथि के अनुसार पहुंचें
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार 27 अगस्त को परीक्षा में शामिल हों. अभ्यर्थी अपने पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र की जानकारी के आधार पर समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि परीक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए