जनगणना 2027 को लेकर रोहतास में तैयारी तेज, 3-4 गांवों की जिम्मेदारी संभालेंगे फील्ड कर्मी

Updated:
विज्ञापन

फोटो प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल फील्ड फंक्शनरी कर्मी | Prabhat Khabar Network

नोखा में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर फील्ड फंक्शनरी कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित। बीडीओ ने आंकड़ों के सही संकलन और कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नोखा प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में फील्ड फंक्शनरी कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने कर्मियों को जनगणना से जुड़े कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना से जुटाए जाने वाले आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का महत्वपूर्ण आधार होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव-गांव जाकर जुटाए जाएंगे आंकड़े

जनसंख्या निदेशालय से पहुंचे राधेश्याम कुमार, हर्षित कांत और दीपक कुमार ने कर्मियों को क्षेत्रीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण में पंचायत सचिव, नगर परिषद, कृषि विभाग, राजस्व विभाग और लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन से जुड़े कर्मियों ने हिस्सा लिया. उन्हें गांवों में जाकर आवश्यक आंकड़े और सूचनाएं जुटाने, उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन करने तथा निर्धारित प्रपत्र में सही जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई.

तीन से चार गांवों की जिम्मेदारी

बीडीओ शेफाली ने बताया कि विभिन्न विभागों के कर्मियों को फील्ड फंक्शनरी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रत्येक कर्मी को तीन से चार गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संबंधित कर्मी अपने क्षेत्र में जाकर आवश्यक सूचनाओं का संकलन करेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका सत्यापन करेंगे.

आंकड़ों में गलती हुई तो योजनाओं पर पड़ेगा असर

बीडीओ ने कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनगणना से जुड़े आंकड़ों में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सूचनाओं को सावधानीपूर्वक दर्ज करें और मौके पर ही उनका सही तरीके से सत्यापन करें.

नोडल अधिकारी ने भी कार्यों की समीक्षा की

जनगणना कोषांग की ओर से राजपुर के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी राधेश्याम कुमार ने भी फील्ड फंक्शनरी कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने क्षेत्र में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और सभी कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

मौके पर देवव्रत कुमार, आलोक कुमार, सूरज कुमार, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, सुनील लाल, गुड्डू कुमार, दीपक मोहन, आशुतोष मिश्रा और प्रदीप कुमार समेत कई कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन