रोहतास: नरवर पैक्स चुनाव में 22 प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न, नाम वापसी के बाद मुकाबला हुआ साफ
AI से बनाई गई तस्वीर
कोचस के नरवर पैक्स चुनाव में एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। अब 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। मतदान 1 सितंबर को होगा।
Rohtas News : कोचस प्रखंड के नरवर पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई. दोपहर से ही उम्मीदवारों में चुनाव चिह्न को लेकर उत्सुकता बनी रही, जो देर शाम तक प्रखंड कार्यालय में चहल-पहल के रूप में देखने को मिली. नाम वापसी के बाद अब कुल 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
आपके शहर में
किसी को माला तो किसी को मिला वायुयान
चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान प्रत्याशियों को अलग-अलग प्रतीक मिले. किसी प्रत्याशी को मोतियों की माला, किसी को किताब, ईंट और ब्लैक बोर्ड चुनाव चिह्न मिला, तो किसी के हिस्से में वायुयान, पतंग और गुलाब का फूल आया. चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने चुनावी तैयारी तेज कर दी.
अध्यक्ष पद से एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापस
निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि नरवर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं.
प्रबंधकारिणी सदस्य पद पर 20 उम्मीदवार
बीडीओ ने बताया कि प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष और प्रबंधकारिणी सदस्य पद के सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. अब नरवर पैक्स चुनाव में कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं.
एक सितंबर को होगा मतदान
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नरवर पैक्स के लिए एक सितंबर को मतदान कराया जायेगा. मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए