सासाराम स्टेशन पर अब यूपीआइ से पेमेंट कर टिकट खरीद सकेंगे यात्री
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Aug 2024 9:42 PM
सासाराम रेलवे स्टेशन काउंटर पर अब यात्री यूपीआइ से पेमेंट कर टिकट खरीद सकेंगे. स्टेशन पर यह व्यवस्था चालू हो गयी है. इसकी जानकारी डीडीयू मंडल के मुख्य सूचना अधिकारी ने दी.
सासाराम ग्रामीण. सासाराम रेलवे स्टेशन काउंटर पर अब यात्री यूपीआइ से पेमेंट कर टिकट खरीद सकेंगे. स्टेशन पर यह व्यवस्था चालू हो गयी है. इसकी जानकारी डीडीयू मंडल के मुख्य सूचना अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है. इसी क्रम में स्टेशनों पर यात्रियों हेतु टिकटिंग व्यवस्था को और सुविधाजनक बनाया जा रहा है. इसके लिए मंडल के सभी स्टेशन पर यूटीएस व पीआरएस काउंटरों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले डिवाइस लगाई गई है. क्यूआर कोड आधारित पेमेंट की सुविधा एकदम सरल एवं सुरक्षित है. काउंटर पर टिकट बुक करते समय यात्री सुविधा अनुसार डिस्प्ले डिवाइस पर अपने टिकट के राशि भुगतान संबंधी क्यूआर कोड को स्कैन कर यूपीआइ के माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि यह सुविधा टिकट काउंटरों पर मौजूद कैश लेनदेन की सुविधा के अतिरिक्त सुविधा है. टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड आधारित पेमेंट सुविधा हो जाने से कैश या खुदरा पैसा न होने की दिक्कत से यात्रियों को मुक्ति मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










