सासाराम नाहौना गोलीकांड : गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर दो और हथियार बरामद, 16 कारतूस भी जब्त

Author Punit Kr Pandey|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

सासाराम मुफ्फसिल थाना

सासाराम में नाहौना गोलीकांड से जुड़ी बड़ी खबर आई है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो और हथियार तथा 16 गोलियां बरामद की हैं. गिरफ्तार तीन आरोपितों से पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में फैली दहशत कम हुई है.

विज्ञापन

Sasaram Crime News : मुफस्सिल थाना पुलिस ने नाहौना गोलीकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना में प्रयुक्त दो और हथियार तथा 16 गोलियां बरामद की हैं. इससे पहले पुलिस घटना के बाद एक हथियार बरामद कर चुकी थी. मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों से पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

निशानदेही पर बधार से बरामद हुए हथियार

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हथियार थाना क्षेत्र के चौबेया गांव में छिपाकर रखे गए हैं. इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गांव के बाहर बधार में छापेमारी कर दो हथियार और 16 गोलियां बरामद कीं. मामले में आगे की जांच जारी है.

गोलीबारी से फैली थी दहशत

क्राइम फाइल के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाहौना गांव में चार हथियारबंद बदमाशों ने गांव निवासी विनोद कुमार सिंह उर्फ विनय कुमार पर हमला कर दिया था. गोलीबारी के दौरान उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी थी.

10 किलोमीटर पीछा कर पकड़े गए थे तीन बदमाश

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और भाग रहे अपराधियों का पीछा शुरू किया. पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बाराडीह गांव के बधार से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था.

पहले भी बरामद हो चुके हैं हथियार और वाहन

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक रिवॉल्वर, पांच कारतूस, एक खोखा, एक पिलेट, एक बुलेट बाइक, एक अपाचे बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए थे. अब दो और हथियार तथा 16 गोलियां बरामद होने के बाद पुलिस मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

सासाराम में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग, पुलिस ने 10 KM पीछा कर तीन हथियारबंद युवकों को दबोचा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन