अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Updated at : 27 Mar 2026 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास एनएच-19 पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद एनएचएआइ एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया.

विज्ञापन

बम्हौर गांव के पास एनएच-19 पर हुई घटनाफोटो-11- घायल युवक को एंबुलेंस पर रखते एनएचएआइ एंबुलेंसकर्मीप्रतिनिधि, शिवसागरथाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास एनएच-19 पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद एनएचएआइ एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के चमरहा गांव निवासी विजेंद्र सिंह का 20 वर्षीय बेटा प्रियांशु कुमार सासाराम में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था. जो रामनवमी पर्व पर पूजा के लिए अपने गांव गया था. पूजा करने के बाद घर से प्रसाद लेकर वह पुन: बाइक से सासाराम लौट रहा था. जैसे ही वह शिवसागर स्टेशन रोड के पास एनएच-19 पर पहुंचा, तभी कुदरा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी और लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच एनएचएआइ एंबुलेंस कर्मियों की मदद से युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.इधर, जैसे ही घटना की सूचना मृतक के गांव चमरहा पहुंची. गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. उसके घर में चीख पुकार मच गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. ट्रक भागने में सफल रहा है. टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

डेंजर जोन बन गया है बम्हौर का स्टेशन रोड स्थित एनएच-19

बम्हौर गांव के पास स्टेशन रोड स्थित एनएच-19 सड़क अब डेंजर जोन बन गया है. जहां छोटी-मोटी सड़क दुर्घटनाएं होना, आम बात हो गयी है. विगत 29 नवंबर को उसी जगह पर सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित कार ने बाइक सवार बम्हौर गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार उर्फ बबली को को रौंद दिया था. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन