मानसिक समस्या को छुपाएं नहीं, उपचार करायें : डॉ विप्लव

Updated:
विज्ञापन
मानसिक समस्या को छुपाएं नहीं, उपचार करायें : डॉ विप्लव

SASARAM NEWS. सासाराम मंडल कारा में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई, सदर अस्पताल की ओर से मनोचिकित्सकीय उपचार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने की.

विज्ञापन

मंडल कारा में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील

सासाराम सदर.

सासाराम मंडल कारा में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई, सदर अस्पताल की ओर से मनोचिकित्सकीय उपचार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने की. इस अवसर पर वरीय जेल चिकित्सक डॉ कुमार जन्मेजय और मनोरोग विभाग के सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ विप्लव कुमार सिंह मौजूद रहे. शिविर को संबोधित करते हुए डॉ विप्लव ने कहा कि मानसिक समस्याओं को छुपाने या डरने की बजाय लोगों को स्वयं आगे आकर उपचार कराना चाहिए. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में केवल 25 प्रतिशत लोग ही मानसिक रोगों के इलाज के लिए खुद पहल करते हैं, जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि डर, घबराहट, अनिद्रा और बेचैनी जैसी समस्याएं बढ़ने पर तुरंत विशेषज्ञों से संपर्क करना चाहिए. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए माइंडफुलनेस, डीप ब्रीदिंग, जीएमआर, थॉट कैथार्सिस, थॉट ब्लॉकिंग और साइकोएजुकेशन जैसी तकनीकों के नियमित अभ्यास पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और व्यक्तिगत प्रयास विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति का मनोबल बनाये रखते हैं, जिससे मानसिक रोगों से उबरने में मदद मिलती है. शिविर में बंदियों और जेल कर्मियों को दवा सेवन में लापरवाही नहीं बरतने और समय-समय पर मनोचिकित्सकों से परामर्श लेते रहने की सलाह दी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में जेल उपाधीक्षक कृष्ण कुमार झा, फार्मासिस्ट मिथुन कुमार, ललन कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार समेत अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन