सासाराम : महर्षि मेहीं योगाश्रम में आज शिलान्यास और सत्संग, संत महात्माओं के होंगे प्रवचन

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम के महर्षि मेहीं योगाश्रम में आज शिलान्यास और सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वामी भगीरथ दास जी महाराज के प्रवचन का लाभ उठाने के लिए सभी आमंत्रित हैं।

विज्ञापन

रोहतास जिले के सासाराम शहर के मलवार रोड स्थित महर्षि मेहीं योगाश्रम में मंगलवार को शिलान्यास एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. शिलान्यास संत गुरु महर्षि मेहीं परमहंस जी महाराज के मानस पुत्र गुरुसेवी स्वामी भगीरथ दास जी महाराज के द्वारा संपन्न होगा.

विज्ञापन

संत महात्माओं का होगा शुभागमन

कार्यक्रम में संत महात्माओं का शुभागमन एवं प्रवचन भी होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सत्संग, ध्यान एवं आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ना है. इस दौरान श्रद्धालुओं को संत महात्माओं के प्रवचन सुनने का अवसर मिलेगा.

सत्संग से ज्ञान की प्राप्ति पर दिया गया जोर

संत सद्गुरु महर्षि मेहीं परमहंस जी महाराज का कथन है कि जिस प्रकार जमीन से सभी प्रकार के अन्न उपजते हैं, उसी प्रकार सत्संग से सभी प्रकार के ज्ञान की प्राप्ति होती है. उन्होंने नियमित रूप से सत्संग करने पर जोर दिया है.

शांति और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करता है सत्संग

आयोजकों ने बताया कि सत्संग से गुरु की प्राप्ति के साथ जीवन में शांति और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त होता है. कार्यक्रम में संत कबीर साहब एवं संत रैदास जी महाराज के विचारों को भी स्मरण किया जाएगा.

दोपहर दो बजे तक चलेगा सत्संग कार्यक्रम

सत्संग कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा. इस दौरान स्वामी भगीरथ दास जी महाराज सहित अन्य साधु-संतों के प्रवचन होंगे.

समिति ने श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील की

सासाराम संतमत सत्संग समिति ने सभी धर्मावलंबियों से कार्यक्रम में पहुंचकर संत महात्माओं के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ उठाने की अपील की है.

पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन