सासाराम : लहेरी पैक्स चुनाव में धनंजय कुमार सिंह की ऐतिहासिक जीत. ज्योति प्रकाश सिंह को 346 मतों से हराया

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाणपत्र देते बीडीओ व अन्य और जीत के बाद अपने समर्थकों के बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोचस प्रखंड के लहेरी पैक्स चुनाव में धनंजय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 346 मतों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बीडीओ ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोचस. प्रखंड के लहेरी पैक्स में सोमवार को हुए चुनाव के तुरंत बाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई. हालांकि, आधिकारिक तौर पर सोमवार की देर रात अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिये गये.

विज्ञापन

धनंजय कुमार सिंह बने लहेरी पैक्स अध्यक्ष

घोषित परिणाम के अनुसार, धनंजय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्योति प्रकाश सिंह को 346 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किये गये. जीत के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने निर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाणपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

लहेरी पैक्स चुनाव में पड़े 806 मत

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि चुनाव में कुल 806 मत डाले गये थे. इनमें से 54 मत रद्द कर दिये गये. इस प्रकार विधिमान्य मतों की संख्या 752 रही.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाणपत्र देते बीडीओ व अन्य और जीत के बाद अपने समर्थकों के बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाणपत्र देते बीडीओ व अन्य और जीत के बाद अपने समर्थकों के बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

धनंजय कुमार सिंह को मिले 549 मत

मतगणना के अनुसार, धनंजय कुमार सिंह को कुल 549 मत प्राप्त हुए. वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्योति प्रकाश सिंह को 203 मत मिले. इस प्रकार धनंजय कुमार सिंह ने 346 मतों के अंतर से जीत दर्ज की.

लहेरी पैक्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

धनंजय कुमार सिंह ने लहेरी पैक्स चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 346 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया.

मतगणना के दौरान अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

मतगणना और चुनाव परिणाम की प्रक्रिया के दौरान ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, निर्वाचन कार्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षक संजय कुमार राम, अनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार और रवि कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.

पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन