रोहतास में ऑपरेशन मुस्कान से लौटी मोबाइल, नासरीगंज पुलिस ने बरामद कर युवक को सौंपा फोन
खोया हुआ मोबाईल फोन वास्तविक धारक को सौंपते हुए पीएसआई सागर कुमार | Prabhat Khabar Network
नासरीगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सही सलामत वापस लौटा दिया है। मोबाइल पाकर धारक बेहद खुश है।
Rohtas News : ऑपरेशन मुस्कान के तहत नासरीगंज थाने की पुलिस ने खोया हुआ ओपो मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने के बाद युवक के चेहरे पर खुशी लौट आयी. उसने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए एसपी और नासरीगंज थाना पुलिस के प्रति आभार जताया.
आपके शहर में
खोया मोबाइल तलाशने में जुटी पुलिस
एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य थाने में दर्ज शिकायतों के आधार पर खोये या चोरी हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यम से तलाश कर बरामद करना और उसके वास्तविक स्वामी को सौंपना है.
नोखा के युवक का मोबाइल नासरीगंज पुलिस ने खोज निकाला
इसी अभियान के तहत नासरीगंज पुलिस ने नोखा थाना क्षेत्र के नोखा गांव निवासी गोलू कुमार का खोया हुआ ओपो मोबाइल बरामद किया. मोबाइल की पहचान और स्वामी के सत्यापन के बाद उन्हें थाना परिसर में बुलाया गया.
थाने में बुलाकर सौंपा गया मोबाइल
थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के निर्देश पर पीएसआई सागर कुमार ने मोबाइल धारक गोलू कुमार को उनका मोबाइल फोन सौंप दिया. खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर गोलू कुमार काफी खुश नजर आये. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की.
मोबाइल खोने पर तुरंत दें सूचना : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल थाने को इसकी सूचना दें और मोबाइल से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से मोबाइल का सुराग तलाशने में पुलिस को मदद मिलती है और बरामद होने पर उसे सही स्वामी तक पहुंचाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए