गया के व्यवसायी से 2.80 लाख रुपये की लूट

Published at :14 Nov 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
गया के व्यवसायी से 2.80 लाख रुपये की लूट

सासाराम न्यूज : तिलौथू में बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

सासाराम न्यूज : तिलौथू में बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

तिलौथू़

स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गांव के समीप एनएच टूसी पथ पर गुरुवार की देर शाम एक व्यापारी से अपराधियों ने नकदी रुपये की छिनतई कर ली. इस बाबत थाना अध्यक्ष रवि प्रियदर्शी ने बताया कि गया निवासी व्यवसायी विकास कुमार लोहानी ने तिलौथू थाने में आवेदन देकर नकदी रुपये लूट लिये जाने की शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि व्यवसायी विकास कुमार लोहानी ने बताया है कि तिलौथू क्षेत्र के दुकानदारों से नकदी कलेक्शन कर ऑटो पर सवार होकर लौट रहे थे. इसी क्रम में तिलौथू-डेहरी मार्ग पर जरहा गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो को घेर लिया. इसके बाद अपराधियों ने उससे कलेक्शन के दो लाख 80 हजार रुपये लूट लिये. थाना अध्यक्ष ने बताया कि व्यवसायी के अनुसार वह ऑटो पर बैठकर तिलौथू से डेहरी जा रहा था. इसी क्रम में जरहा गांव के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पीड़ित के आवेदन पर जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन